फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दो गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Sun, 19 Apr 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महिला एवं बाल विकास विभाग दुगड्डा की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र जशोधरपुर में पोषण पखवाड़े के तहत जनजाति मां व बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम, विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाें का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा नेहा बेलवाल ने जनजाति क्षेत्र में प्रस्तावित क्रैच (शिशु देखभाल केंद्र) के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित मातृत्व के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर माताओं को बच्चों के समग्र विकास के लिए मोबाइल फोन से दूर रखने, उनके साथ रचनात्मक एवं सहभागिता पूर्ण गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में केंद्र पर माताओं एवं बच्चों द्वारा मिट्टी, फूल एवं पत्तों के माध्यम से विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियां कराई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें