कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रविवार को विद्यालय में अवकाश के कारण ऑनलाइन आयोजन की शुरुआत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने की। संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में आयुषी बडोला ने प्रथम, गौरव सैनी व गरिमा नेगी ने संयुक्त रूप से द्वितीय और योगेश व केशव पंवार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।। सीनियर वर्ग में अपर्णा प्रथम, सार्थक काला द्वितीय, आरोही ध्यानी तृतीय रहीं। चित्रकला में गुंजन व अखिल ने प्रथम, हरजीत ने द्वितीय, प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षक रोहित बलोदी ने बताया कि विजेताओं को गणतंत्र दिवस आयोजन में पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद