ाष्ट्रीय कैंसर दिवस के मौके पर जनजागरूकता रैली निकालते पीजी कालेज कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : KOTDWAR
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के एनसीसी कैडेटस ने राष्ट्रीय कैंसर दिवस के मौके पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. महंथ मौर्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी प्रभारी डॉ. तनु मित्तल के नेतृत्व में महाविद्यालय से शुरू हुई रैली अपर कालाबड़, लोअर कालाबड़, डिग्री कॉलेज रोड होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान कैडेटस अंजलि नेगी, प्रवेश चौहान ने लोगों को कैंसर के कारण एवं दुष्परिणामों से अवगत कराया। कैडेटस बॉबी, वैशाली, अंजलि, मेहुला ने कैंसर के स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. एमडी कुशवाहा, डॉ. स्मिता बडोला, डॉ. आदेश कुमार, डॉ. सुरमान आर्य, डॉ. लता कैडा, डॉ. सुषमा थलेडी, डॉ. चंद्र प्रभा कंडवाल, डॉ. भगवत रावत, डॉ. योगिता, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अरुणिमा मिश्रा, डॉ. सुरभि मिश्रा, डॉ. नीता भट्ट, डॉ. रोशनी असवाल मौजूद रहे।