फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोषागार लैंसडौन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 01 Oct 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) दिवस पर बृहस्पतिवार को कोषागार लैंसडौन में आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों को एनपीएस से जुड़ी प्रक्रियाओं, ऑनलाइन सुविधाओं और वित्तीय लेन-देन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) पंजीकरण, सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (सीआरए) से संबंधित प्रक्रियाओं, डीडीओ पंजीकरण और लॉगिन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। कोषागार से संबद्ध 65 डीडीओ में से करीब 45 डीडीओ और उनके सहयोगी कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कोषाधिकारी विष्णु पाल सिंह राणा, लेखाकार प्रीतम सिंह बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें