ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट के छात्र-छात्राओं नगर क्षेत्र एंटी क्रेकर रैली निकालकर लोगों से इस वर्ष प्रदूषण मुक्त ग्रीन दिवाली मनाने का आह्वान किया।
बुधवार को विद्यालय की शिक्षिका किरन रावत और आशिष बहुगुणा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से शुरू होकर मालगोदाम रोड होते झंडाचौक, मालवीय उद्यान, बदरीनाथ मार्ग होते वापस विद्यालय पहुंची। रैली में छात्र-छात्राओं ने बैनर, पोस्टर और तख्तियों पर लिखे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए जागरूक किया। छात्रों ने कहा कि पटाखों से निकले धुएं से जहां प्रदूषण होता है वहीं सैकडों बीमारियों होने की आशंका भी होती है। उन्होंने लोगों से इस दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने की अपील की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से धरती को प्रदूषण रूपी दैत्य से बचाकर उसे हरा-भरा रखने का संदेश दिया। रैली में विद्यालय के 85 छात्र-छात्राओं समेत शिक्षक विनोद रावत, दीप्ती बहुखंडी, दीक्षा सुंदरियाल, मंजू कुकरेती आदि ने प्रतिभाग किया।