कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत एवीएन हल्दूखाता में सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की टॉपर रहीं तनीषा अहमद भविष्य में राजनयिक बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। हल्दूखाता निवासी तनीषा अहमद के पिता शरीफ अहमद व्यापारी हैं और वह लैंसडौन में रहते हैं। उनकी माता शबनम अहमद सरकारी विद्यालय में अध्यापिका हैं। तनीषा ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन तीन से चार घंटे स्व अध्ययन कर परीक्षा की तैयारी की। विद्यालय की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा, निदेशक रजनीश शर्मा व समस्त स्टाफ ने तनीषा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते उन्हें बधाई दी है। संवाद
.
फोटो समाचार