फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष बने अविरल पंत

विज्ञापन
एनएसयूआई के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अविरल पंत का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष गौरव सागर ने कोटद्वार के अविरल पंत को नगर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति निष्ठा, समर्थन को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। अविरल पंत को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में अविरल पंत का संगठन की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर सिंह राणा, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, पार्षद विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, सौरभ पांडे, विनोद डबराल, प्रकाश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें