मोटाढांक में सड़क सुरक्षा जनजागरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम योगेश मेहरा।
- फोटो : KOTDWAR
उपसंभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भाबर से कोटद्वार तक ऑटो -रिक्शा की सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली निकाली गई। चालकों ने ऑटो-रिक्शा पर सड़क सुरक्षा संबंधी बैनर चस्पा कर और लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
सोमवार को भाबर के मोटाढांक से आयोजित ऑटो रिक्शा की सड़क सुरक्षा जनजागरण रैली को एसडीएम योगेश मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली भाबर के मोटाढांक से शुरू होकर कोटद्वार के लालबत्ती चौक, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग होते हुए सिद्धबली मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान ऑटो-रिक्शा चालकों ने क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने का संकल्प लिया। साथ ही नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट बांधने समेत यातायात के सभी नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर एआरटीओ रावत सिंह कटारिया, टीटीओ प्रथम शशि दूबे, टीटीओ द्वितीय अभिलाष गैरोला, सिद्धबली ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश बड़थ्वाल, सचिव स्वयंबर प्रसाद, उपाध्यक्ष अनिल दुदपुड़ी, मनोज नेगी, अजय नौडियाल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।