फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कैलाखर में चरागाह की जमीन को खुर्दबुर्द करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रामड़ी के ग्रामीणों ने चारागाह की भूमि को खुर्दबुर्द होने से बचाने की प्रशासन से मांग की है। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रामड़ी के गांव कैलाखर, पट्टी अजमीर वल्ला निवासी ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सोहन सिंह सैनी से मिला। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव की आबादी से कुछ ही दूरी पर चरागाह की भूमि है। जिसे वे पुश्तों से देखते चले आ रहे हैं। इस चरागाह की भूमि पर भूमाफिया की नजर है। बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति इस चरागाह की भूमि को खुर्दबुर्द करने की कोशिश में लगा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगर इसमें प्रशासन का ढुलमुल रवैया रहा तो चरागाह की भूमि को बचाने के लिए ग्रामीणों को आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। एसडीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल में राम सिंह, भरत सिंह नेगी, ठाकुर सिंह गुसाईं, कुलवंत पुंडीर, गोपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें