फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चैलूसैंण क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। जाखणीखाल तहसील के चैलूसैंण क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही छात्रा (किशोरी) के साथ मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई है। राजस्व पुलिस ने पॉक्सो व बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। जिलाधिकारी से इस मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने का आग्रह किया गया है। घटना के बाद से किशोरी भयभीत है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पटवारी सर्किल बिचला ढांगू की राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने बताया कि घटना मंगलवार शाम चैलूसैंण क्षेत्र के एक गांव की है। बताया कि पीड़ित किशोरी अन्य छात्राओं के साथ गांव लौट रही थी। रास्ते में नशे में धुत एक युवक अजीत ने पीड़िता की सहेलियों के साथ अभद्रता और अश्लील हरकत की। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना से पीड़िता काफी घबरा गई और घर जाकर मां और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन रात को ही पटवारी चौकी पहुंचे और घटनाक्रम की लिखित तहरीर दी। पटवारी सुमन रावत ने बताया कि समीपवर्ती सर्किलों के पटवारी उमेश शर्मा, अमित कुमार, विजय चौहान को जानकारी देते हुए मौके पर बुलाया गया और पीड़िता को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। आरोपी युवक अजीत के खिलाफ पॉक्सो समेत बीएनएस की संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया। राजस्व पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे तहसीलदार व एसडीएम के माध्यम से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की संस्तुति जिलाधिकारी गढ़वाल से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें