फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मांगकर उड़ाए 4 लाख 91 हजार

Thu, 27 Oct 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
ATM
विज्ञापन
पशुपालन विभाग कर्मी के बैंक खाते से चार लाख 91 रुपये धोखाधड़ी से उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कीर्तिनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में लिपिक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग कीर्तिनगर में कार्यरत भगवती प्रसाद उनियाल के पड़ोसी के घर में उनका रिश्तेदार ठहरा हुआ था। विगत 11 अक्तूबर को उक्त व्यक्ति ने अपने एटीएम कार्ड में खराबी की बात कहकर उनका एटीएम कार्ड ले लिया। उसने कार्ड का सीरियल नंबर नोट करते हुए कहा कि वह इसके जरिए पैसे मंगा लेगा। इसके बाद उसने फोन भी मांगा, जिसे उसने कुछ देर बाद वापस कर दिया।

 दो-तीन दिन बाद जब उनके फोन से न तो कॉल गई और न ही कॉल आई, तब उन्हें पता चला कि सिम कार्ड लॉक हो गया है। गड़बड़ी का आभास होने पर वह बैंक में गए। बैंक एकाउंट की स्थिति देखी तो पता चला कि खाते से तीन लाख 91 हजार 719 रु. निकाल लिए गए थे। पुन: 19 और 20 अक्तूबर को 99 हजार 386 रु. आहरित हो गए। उक्त धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर हुई है। कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि जांच शुरू हो गई है। डिटेल मंगवाई जा रही है। 
विज्ञापन


पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल  
श्रीनगर। खाते से पेटीएम वॉलेट एप के जरिए रकम ट्रांसफर की गई है। आरोपी ने पहले एटीएम कार्ड का नंबर लिया। उसे पेटीएम में एक्टिवेट किया। एक्टीवेट करने से पहले वन टाइम पासवर्ड खातेधारक के मोबाइल फोन नंबर में आता है, इसलिए उसने उनियाल का फोन भी मांग लिया।

इस पासवर्ड को उसने अपने फोन में डाउनलोड एप में डालकर एक्टिवेट कर दिया। आरोपी इतना शातिर निकला कि उसने रकम ट्रांसफर करने से पहले पीड़ित का सिम कार्ड लॉक कर दिया, ताकि उसे धन आहरण का भी पता न चल सके। आरोपी खाते में बची और धनराशि भी ट्रांसफर कर देता, इससे पहले पीड़ित के बेटे ने इस संबंध में साइबर सेल को शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें