कोटद्वार। भारत विकास परिषद की पहल पर भारत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप नौटियाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने परिषद के कार्यों पर चर्चा की। संयोजक गोपाल बंसल तोताराम पांथरी व कैलाश चंद्र अग्रवाल ने भी विचार रखे। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हैप्पी होम स्कूल के अथर्व व अनमोल ने प्रथम, ऋषि बाल शिक्षा निकेतन के स्नेह, आरुषी, मयंक ने द्वितीय, हिमालय एकेडमी के जैद, तनुश्री ने तृतीय, बीडीएसएन पब्लिक स्कूल के आराध्य, परी नेगी ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
वहीं, सीनियर वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल की अर्चिता, आरुषी ने प्रथम, आदर्श पब्लिक स्कूल के अमन, इशिता ने द्वितीय, मदरलैंड एकेडमी की वैष्णवी, कविता ने तृतीय, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर की वर्षा, मनीषा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में दीपक कपटियाल, सेवकराम मानुजा, विष्णु कुमार अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंघानिया आदि उपस्थित रहे। संवाद