श्री श्याम महोत्सव में भजन गायक प्रशांत सूर्यवंशी और ज्योति पाल के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु
कोटद्वार। श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से आयोजित श्री श्याम महोत्सव के अंतर्गत भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक प्रशांत सूर्यवंशी और ज्योति पाल के गाए भजनों पर श्रद्धालु शनिवार देर रात तक झूमते रहे।
नजीबाबाद मार्ग पर स्थित एक फार्म में आयोजित भजन संध्या में समिति के सदस्यों ने पंडित चंडी प्रसाद बेबनी एवं पंडित सीताराम शर्मा के सान्निध्य में पूजा अर्चना के बाद भगवान की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। श्री श्याम, श्री बाला जी महाराज का अद्भुत एवं आकर्षक दरबार सजाया गया और भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। भजन संध्या में ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से आई सुप्रसिद्ध भजन गायक ज्योति पाल एवं गाजियाबाद से आए प्रशांत सूर्यवंशी ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
संगीतमयी वातावरण में करके इशारे बुलाई गई रे, वो बरसाने की छोरी..., तेरा किसने किया सिंगार सांवरे..., थारो टाबरिया करे मनुहार जी..., सांसों का बना के हार बाबा को पहना दूं..., बांह पकड़ ले सांवरा कहीं डूब ना जाए..., तेरे भजनों को गा ना सकूं ऐसी वाणी का क्या फायदा... , सूरत प्यारी लागे थारी सूरत प्यारी लागे.... सरीखे भजनों की प्रस्तुतियाें पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।
इस मौके पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मेयर हेमलता नेगी, प्रमोद रावत, समिति के संरक्षक रतन अग्रवाल, सुनील कर्णवाल, नीरज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संजय कर्णवाल मौजूद रहे।
कोटद्वार में आयोजित श्री श्याम महोत्सव में भजन प्रवाहक प्रशांत सूर्यवंशी के भजनों पर झूमते श्रद