फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विधानसभा अध्यक्ष ने किया बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण

Sun, 16 Aug 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने शनिवार को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल में उपचार ले रहे मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और तीमारदारों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी की। उन्होंने मरीजों से उपचार, दवाइयों, चिकित्सकों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में उनके अनुभव को जाना। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक मिली।
विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। अस्पताल में भर्ती कई मरीजों और तीमारदारों ने विस अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। विस अध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं मरीजों को समय पर उपचार व आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें