फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दियोड़-गाड़ियूं-पाणीसैंण-मैंदणीसारी मार्ग पर बिछते ही उखड़ने लगा डामर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत दियोड़-गाड़ियूं -पाणीसैंण-मैंदणीसारी मोटर मार्ग में बडियार गांव से दियोड़ के बीच डामरीकरण कार्य शुरू होते ही उखड़ना शुरू हो गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मानक के अनुसार कार्य कराए जाने की मांग की है।



क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने कहा कि लोनिवि लैंसडौन की ओर से दियोड़-गाड़ियूं-पाणीसैंण-मैंदणीसारी 28 किमी मोटर मार्ग पर पिछले वर्ष से कार्य चल रहा है। वर्तमान में बडियार गांव से दियोड़ तक डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। स्थिति यह है कि डामर बिछने के साथ ही उखड़ना भी शुरू हो गया है। कहा कि मार्ग पर पैदल आवाजाही करने में ही डामर उखड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा डामरीकरण के लिए मैटेरियल हरिद्वार से लाया जा रहा है। हरिद्वार से कार्यस्थल तक मैटीरियल को पहुंचने में 12 घंटे लग रहे हैं। तब तक कोलतार ठंडा होने के कारण पकड़ नहीं कर पा रहा है, जिससे बिछने के बाद वह उखड़ रहा है। मार्ग पर कई जगहों पर डामर उखड़ने से बजरी के ढेर लगने से वाहन फिसल रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि इससे पूर्व पीएमजीएसवाई ने पिछली पंचवर्षीय योजना में 10.64 करोड़ की लागत से मार्ग का निर्माण किया था। तब भी ग्रामीणों ने मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डामरीकरण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

.



कार्यदायी संस्था को डामरीकरण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जहां डामर उखड़ा है, वहां दोबारा डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है।



- विवेक कुमार, ईई लोनिवि लैंसडौन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें