फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आशीष और श्रेया बने चेस टूर्नामेंट के विजेता

Sun, 02 Aug 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। योगा एंड मार्शल आर्ट्स स्टूडियो की ओर से दुर्गापुरी स्थित शंकर मार्केट में आयोजित चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में आशीष नेगी और श्रेया जोशी विजेता रहे। बालक वर्ग की सात राउंड की प्रतियोगिता में आशीष नेगी, रत्नेश रावत, देव ध्यानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-10 कैटेगरी में अनय शर्मा विजेता और श्रेयांश उपविजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ बालिका श्रेया जोशी चुनी गईं। मुख्य अतिथि पार्षद अमित नेगी और सूबेदार मेजर लाल सिंह नेगी (सेवानिवृत्त) ने विजेता प्रतिभागियों को नकद धनराशि व मेडल देकर सम्मानित किया। योगा एंड मार्शल आर्ट्स स्टूडियो के अध्यक्ष प्रभाकर नेगी, रवींद्र नेगी, रोहित केष्टवाल, सरिता नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें