फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मानदेय बढ़ोतरी के लिए आशाओं का धरना जारी

Fri, 20 Nov 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी समेत पांच सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन से जुड़ी चार ब्लॉकों की आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। दुगड्डा, जयहरीखाल, द्वारीखाल और एकेश्वर ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का एलान किया।
दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन, पीएफ, ईएसआई, पेंशन और सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये की एकमुश्त सहायता देने आदि की मांग की। प्रदर्शन में नीलम कुकरेती, कविता, कल्पना काला, रीना कल्पना बिष्ट, पूनम डोबाल, सुमन देवी, नीलम नेगी, आशा देवी, लक्ष्मी असवाल, विमल जोशी, बबीता, कांति, संपति, बसंती रावत आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी धरने पर डटीं
कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग के लिए दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि मानदेय में वास्तविक बढ़ोतरी की राशि घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी आदि की मांग कर रहा है। धरने पर बैठने वालों में रोशनी ध्यानी, रेखा नेगी, मीना देवी, राजश्री लक्ष्मी, सतेश्वरी, सरोजनी, लक्ष्मी, गोदांबरी, संगीता, पुष्पा, नेहा, संध्या, विजय लक्ष्मी, अनीता, संपत्ति बड़थ्वाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें