कोटद्वार। विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता तहसील परिसर में सोमवार को भी धरने पर बैठीं। उन्होंने सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांगों को दोहराया। प्रदर्शनकारियों ने आशा कार्यकर्ता को राज्य कर्मचारी घोषित करने, सेवानिवृत्त होने पर पांच लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, सम्मानजनक मानदेय देने, कर्मचारी भविष्य निधि, ईएसआई की सुविधा का लाभ देने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रभा चौधरी, कल्पना काला, नीलम कुकरेती, सुमित्रा भट्ट, दीपा गुसाईं, आशा ढौंडियाल, रोशनी, संगीता रावत शामिल रहीं।