फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था: जीरो-जोन में ई-रिक्शाओं का संचालन कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। सोमवार को यात्रा को देखते हुए नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने पोस्ट ऑफिस से लेकर भीमगोडा बैरियर तक जीरो-जोन में ई-रिक्शाओं का संचालन बंद करवा दिया है। साथ ही बुर्जुर्गों और दिव्यांगों के लिए छूट का प्रावधान रखा गया। यानि ऐसे लोगों के लिए विशेष परिस्थितियों में ई-रिक्शा संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में करीब 15 हजार ई-रिक्शाएं सड़कों पर दौड़ रही हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर हरकी पैड़ी, भीमगोडा बैरियर तक ई-रिक्शाओं की भरमार रहती है। शनिवार को नगर कोतवाली का चार्ज लेने के बाद इंस्पेक्टर रितेश शाह ने इस समस्या का हल निकालने के लिए जीरो जोन में ई-रिक्शाओं को बंद करने की योजना बनाई। इसके बाद सोमवार से इसे लागू कर दिया गया। कोतवाल के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर जीरो जोन में ई-रिक्शाओं का संचालन बंद करवाया।
सभी ई-रिक्शा चालक और उनके संचालकों को अपर रोड और हरकी पैड़ी के आसपास सवारियां लेकर नहीं जाने की चेतावनी दी गई। यूनियन पदाधिकारियों को भी हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जीरो-जोन में ई-रिक्शाओं पर रोक लगाई गई है। ई-रिक्शा बहुत ज्यादा संख्या में संचालित होने से हरकी पैड़ी क्षेत्र में अव्यवस्था बनी हुई थी। बुजुर्ग, दिव्यांग, असहाय यात्रियों को परेशानी हो, इसके लिए पास बनाकर कुछ ई-रिक्शा संचालित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

- रितेश शाह, कोतवाली प्रभारी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें