फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृति चार साल पहले, काम अब भी नहीं

Fri, 15 Apr 2016 10:48 PM IST
पौड़ी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लाक के सीरों, नावा , कोटी पटोटी, खुगशा आदि गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए चार साल पहले स्वीकृत सड़क का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में इन गांवों के लोगाें को सड़क तक पहुंचने के लिए दो से पांच किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

कल्जीखाल ब्लाक के सीरों, नावा, कोटी, पटोटी, खुगशा, टीर, महड़ आदि गांवों के लोगाें को गाड़ी पकड़ने के लिए कई किमी पगडंडी नापनी पड़ती है। समस्या को देखते हुए वर्ष 2011-12 में शासन ने सीरों चमधार से महड़ चमधार तक करीब दस किमी सड़क स्वीकृत की थी। तब से चार वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, बावजूद इसके सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। जबकि सड़क में निर्माण कार्य शुरू कराने मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कई बार उठा चुके हैं।

इनका कहना है
असवालस्यूं पट्टी के सीरों, नावा, कोटी, पटोटी, खुगशा, टीर, महड़ आदि गांवों में  सड़क नहीं होने से सबसे ज्यादा दिक्कत तब आती है, जब गांव में कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ जाता है। उसे अस्पताल लाने के लिए सड़क पहुंचाने में पालकी का सहारा लेना पड़ता है। - मीना देवी ग्राम प्रधान सीरों, भागदास ग्राम प्रधान गहड़
विज्ञापन


सीरों चमधार से गहड़ चमधार तक स्वीकृत सड़क निर्माण की मांग कई बार उठा चुके हैं। जिला पंचायत की बैठक में भी इस मामले को रखा जा चुका है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। -लक्ष्मी बिष्ट जिला पंचायत सदस्य नगर अगरोड़ा, मीना रावत जिला पंचायत सदस्य बूंगा क्षेत्र

सीरों चमधार-गहड़ चमधार सड़क में सर्वेक्षण, डीपीआर तैयार करने समेत प्रथम चरण के काम हो चुके हैं। द्वितीय चरण में होने वाले सड़क निर्माण के लिए पिछले साल शासन को आगणन भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। -जीपी सिंह एई लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें