फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिखणीखाल में 82 मोबाइल टावरों को मंजूरी : बलूनी

Sun, 27 Sep 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 82 मोबाइल टावरों को स्वीकृति दी गई है। वहीं, धुमाकोट में सीएसडी कैंटीन भी खोली जाएगी। यह बात गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रविवार को रिखणीखाल ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

सांसद ने क्षेत्र के 65 बूथों के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही भाजपा आज शीर्ष पर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से ढाई करोड़ तक की लागत के विकास कार्यों के प्रस्ताव देने को कहा। सांसद बलूनी ने बताया कि दिल्ली एम्स और ऋषिकेश एम्स में गढ़वाल के मरीजों को भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने मैदावन-दुर्गादेवी-रामनगर वन मोटर मार्ग को एनटीसीए से अनुमति मिलने के बाद नवंबर तक खुलवाने का आश्वासन दिया। विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने विकास कार्यों को मिलजुलकर आगे बढ़ाने की बात कही। ग्राम प्रधान बिनीता ध्यानी ने तैड़िया गांव में बिजली समेत बुनियादी सुविधाओं की कमी और पलायन का मुद्दा उठाया।
प्रधान संगठन की अरुणा रानी ने भी दस सूत्रीय मांगपत्र दिया। मंडल अध्यक्ष दिनेश ध्यानी की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन का संचालन दीप चंद्र ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, विपिन कैंथोला, नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय गौड़, जिला पंचायत सदस्य पल्लवी अमोला, मोहन सिंह नेगी, विनोद जखमोला और गोविंद सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें