फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अनुष्का ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय, सतपुली में नमामि गंगे अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई एकल नृत्य प्रतियोगिता में अनुष्का ने बाजी मारी। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार और नमामि गंगे की संयोजक डॉ. दीप्ति माहेश्वरी की देखरेख में आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम और सृष्टि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लवली व अमीषा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में शिवानी, तनुजा, निकिता और सृष्टि के समूह ने प्रथम, सोनिया और शिवानी के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोनाली, साक्षी, शिवानी, सोनिया के समूह को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। निर्णायक की भूमिका डॉ. रीना शाह और डॉ. ऐश्वर्य राणा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें