फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: धोखाधड़ी के आरोपी प्रापर्टी डीलर पर एक और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती छह जनवरी को राजस्थान से पुलिस ने किया था गिरफ्तार, अब है जेल में
विज्ञापन


भाबर क्षेत्र में कई लोगों से करोड़ों की रकम ठग चुके धोखाधड़ी के आरोपी पदमेंद्र सिंह असवाल और उसकी पत्नी रीमा देवी की ओर से की गई एक ओर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोपी प्रापर्टी डीलर पदमेंद्र असवाल को बलभद्रपुर में भूमि बेचने के एवज में एक महिला से 15 लाख रुपये लेने के मामले में दर्ज मुकदमे के बाद उसे बीते छह जनवरी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


बताया कि बीईएल कालोनी बलभद्रपुर निवासी पीड़िता दीपमाला के मुकदमे के बाद शोभा जानकी डोबरियाल और हेमलता डोबरियाल भी उसके खिलाफ 9.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवा चुके हैं। देहरादून निवासी मयंक डोभाल ने पदमेंद्र की पत्नी रीमा देवी के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


बताया कि अब नया मामला कोटद्वार भाबर के बलभद्रपुर से जुड़ा है जिसमें सोनी नेगी ने पदमेंद्र के खिलाफ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। कहा कि जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पदमेंद्र सिंह असवाल ने उनके पति अनिल नेगी से 20 लाख रुपये ले लिए लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं करवाई। आरोपी के खिलाफ कई और मामले भी सामने आए हैं जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें