फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्री सत्यनारायण मंदिर में भगवान को लगाया अन्नकूट का भोग

Tue, 10 Nov 2026 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। नगरवासियों ने मंदिर परिसर में सुबह अन्नकूट की रसोई तैयार की और विधि-विधान के साथ भगवान श्री सत्यनारायण को भोग अर्पित किया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की। महिलाओं ने गोवर्धन पूजा से जुड़े पारंपरिक गीत भी गाए। पूजा-अर्चना के बाद अन्नकूट का प्रसाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर वितरित किया गया। इसके बाद नगरवासियों को भी प्रसाद बांटा गया। आयोजन में श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य दीपक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल आदि पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें