फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयार नदी में मिला अनीता का शव

Wed, 24 Aug 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ ब्लाक के मरोड़ा गांव में 22 अगस्त को बादल फटने के बाद से लापता अनीता देवी पत्नी परविंद्र का शव बुधवार को कल्जीखाल ब्लाक के बांघाट स्थित नयार नदी से बरामद किया गया। परिजनों ने अनीता देवी का शव होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


कल्जीखाल ब्लाक के बांघाट स्थित नयार नदी में स्थानीय ग्रामीणों ने एक महिला का शव उतराता देख पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने शव को नदी से निकलवाया। मरोड़ा गांव की महिला का शव होने के अंदेशे पर प्रशासन ने पुष्टि के लिए मरोड़ा गांव से लापता महिला के पति परविंद्र सिंह को मौके पर बुलाया।

ग्राम प्रधान प्रभुदयाल बिष्ट ने बताया कि शव के गले में लाल धागा बंधा हुआ था। हालांकि शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है।  उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि परिजनों ने शव अनीता देवी का होने की शिनाख्त कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सूर्योदय के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव घटनास्थल मरोड़ा गांव से करीब 50 किलोमीटर बांघाट से बरामद हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें