फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 16 लावारिस कुत्तों का पशुपालन विभाग ने किया टीकाकरण

Tue, 29 Sep 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। पशुपालन विभाग की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के टीकाकरण का अभियान चलाया गया। दिनभर में 16 कुत्तों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हमलों से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के आपसी संघर्ष से आवाजाही करने वाले राहगीरों को उनसे खतरा हर समय रहता है। कुत्तों के काटने से राहगीरों को रेबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार जाना पड़ता है। पालिका की ओर इन कुत्तों को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर कर दिया है, जिससे वह किसी को काट न सकें। अब पशुपालन विभाग व नगर पालिका परिषद दुगड्डा ने आपसी समन्वय बनाकर नगर क्षेत्र में 16 लावारिस कुत्तों को पकड़कर वैक्सीन लगाई गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीपेश शर्मा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 16 कुत्तों का टीकाकरण किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें