फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादलों में दोहरी नीति अपनाने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में प्रतिनिधियों ने शिक्षकों के दांपत्य नीति के तहत तबादलों पर दोहरी नीति अपनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सरकार से सभी शिक्षकों के लिए एक समान मानक रखने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि दांपत्य नीति के तहत पिछले माह बेसिक व जूनियर स्तर पर शिक्षकों के स्थानांतरण किए गए, लेकिन माध्यमिक स्तर पर पद रिक्त न होने का बहाना बनाकर अड़चन पैदा करना ठीक नहीं है। कहा कि विगत वर्ष एक्ट के अनुसार सीमांत जिलों में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण सुगम में किए गए थे, लेकिन इन जिलों में शिक्षकों में कमी के कारण उनको कार्यमुक्त नहीं किया गया था। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों की नियुक्ति नजदीकी विद्यालयों में लगाने, प्रभारी प्रधानाचार्यों को आहरण वितरण का अधिकार देने, विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति किए जाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में राजेंद्र कुमार भंडारी, मुकेश रावत, अब्बल सिंह, आशीष खर्कवाल, डब्बल सिंह, रवींद्र रावत, पंकज ध्यानी, रतन बिष्ट, जगदीश जोशी, अतुल कुकरेती, भारत सिंह नेगी, सुमनलता रावत, कांता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें