फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

Thu, 19 Nov 2026 11:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। स्पष्ट किया कि मानदेय में वास्तविक बढ़ोतरी की राशि घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। सेवानिवृत्ति पर अंशदान कल्याण कोष से एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग भी उठाई जा रही है। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री ने दिसंबर से मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन बढ़ोतरी की वास्तविक राशि स्पष्ट नहीं की गई। इससे कार्यकर्ताओं में असमंजस है।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। धरने पर बैठने वालों में विजयलक्ष्मी, संपत्ति बड़थ्वाल, कांता देवी, अनीता, रिंकी भंडारी, विनीता देवी, राखी देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, कविता, आशा देवी, अनीता देवी, रोशनी देवी, हेमलता, रोशनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें