फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सात सूत्री मांगों को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन बारिश में भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर उनकी घोर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में ग्रामीण अंचल में काम कर रही हैं, ऐसे हालात में सरकार को उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने समेत सात सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार को भी दुगड्डा और समीपवर्ती विकासखंडों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं ने कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। धरना-स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि गत दिसंबर माह से आंगनबाड़ी संगठन आंदोलनरत हैं, दो बार देहरादून में भी रैली, धरना और प्रदर्शन करने के बाद सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंती रावत, सविता देवी, रश्मि नेगी, अंबिका रावत, ऊषा गोस्वामी, विमलेश देवी, रोशनी देवी, रेखा जोशी, अनीता बिष्ट, कादंबरी देवी, कलावती देवी, अनीता सेमवाल, सुशीला देवी, राजश्री बिष्ट, हेमलता बिष्ट, मंजू कुकरेेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें