फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जीआईसी कण्वघाटी में बनेगा इंडोर स्टेडियम

Tue, 04 Aug 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कार्यदायी एजेंसी को दिए निर्देश
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण जीआईसी कण्वघाटी (किशनपुर) में जल्द शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सोमवार को प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों को तेजी के साथ इसके निर्माण के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण के लिए बीती 15 जुलाई को शासनादेश जारी हो गया था। इंडोर स्टेडियम का निर्माण उत्तराखंड पेयजल संसाधन एवं निर्माण विकास निगम (खेल इकाई), देहरादून द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना के लिए तैयार विस्तृत आगणन को तकनीकी परीक्षण के बाद स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने को कहा गया है, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को जल्द आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिल सके। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 7.86 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही प्रथम किश्त के रूप में करीब 3.14 करोड़ रुपये जारी करने की भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम कोटद्वार के खेल ढांचे को नई पहचान देगा। इसके बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे अपनी प्रतिभा को बेहतर ढंग से निखार सकेंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन का अवसर प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें