कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत मैती काटल गांव से सटे जंगल में पहाड़ी से गिरकर से एक चार वर्षीय शिशु हथनी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया है। मृत शिशु हथिनी के सभी अंग सुरक्षित हैं। कोटद्वार रेंज अधिकारी विपिन जोशी ने बताया कि कोटद्वार रेंज के अंतर्गत घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत मैती काटल गांव से सटे जंगल में पहाड़ी से गिरकर एक हथिनी की मौत की सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कुमार सुबोध रंजन के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया गया है। कहा कि हथिनी का शव एक दिन पुराना है और उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। हथनी की मौत पहाड़ी से गिरने से हुई है। संवाद