प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने दिखाई पाक कला की प्रतिभा
कोटद्वार। इंटरनेशनल शेफ डे के अवसर पर आईएचएमएस कोटद्वार में आयोजित ‘कुलिनरी मास्टर्स’ प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न होटल मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थियों ने पाक कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय व्यंजन प्रतियोगिता में आम्रपाली यूनिवर्सिटी और केक मेकिंग व सज्जा प्रतियोगिता में देवभूमि यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया।
बीईएल रोड स्थित बलभद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधन निदेशक बीएस नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, मुख्य निर्णायक मास्टरशेफ जय कुमार भसीन और शेफ अजय सूद ने किया।
क्षेत्रीय व्यंजन प्रतियोगिता में आम्रपाली यूनिवर्सिटी के नितिन लोहनी और पीयूष सरकार ने ओडिशा के पारंपरिक व्यंजन तैयार कर पहला स्थान प्राप्त किया। देवभूमि यूनिवर्सिटी के पीयूष पुंडीर और किरन रावल ने जैतूनी चिकन टिक्का और बटर चिकन अलाकिव बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, केक मेकिंग और सज्जा प्रतियोगिता में आम्रपाली यूनिवर्सिटी के वैश्णवी दीक्षित और यश कुमार ने ‘जंगल स्टोरी’ थीम पर केक सजाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि देवभूमि यूनिवर्सिटी के चंद और किरन ने ‘एक्वेटिक ओशन’ थीम पर केक सज्जा में पहला स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, वेद प्रकाश राठौर, वीरेंद्र आर्य, सपना रौथाण नेगी, अतुल कुमार, अंकित कुकरेती, राहुल गुसाईं और तनवी पांडे मौजूद रहे।