छात्र-छात्राओं के लिए हुआ फेयरवेल समारोह का आयोजन
कोटद्वार। हैप्पी होम स्कूल जौनपुर में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन हुआ। 11वीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अमीषा राज सिंह मिस और मनीष कुमार शर्मा मिस्टर हैप्पी होम चुने गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक उषा सिंह व प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने किया। 12वीं के छात्र-छात्राओं ने यादों को साझा किया। 11वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में नृत्य, गीत, कविता, नाट्य मंचन और स्मृतियों से भरी वीडियो प्रस्तुति से सभी को भावविभोर किया।
कार्यक्रम के दौरान मिस व मिस्टर फेयरवेल का आयोजन हुआ, जिसमें मिस हैप्पी होम का खिताब अमीशा राज सिंह ने और मिस्टर हैप्पी होम का खिताब मनीष कुमार शर्मा ने अपने नाम किया। मिस स्पार्क का खिताब आस्था और मिस्टर स्पार्क का खिताब तनुज बिष्ट ने जीता। मिस्टर हैंडसम मोहम्मद तमसी अब्बासी, मिस्टर चार्मिंग प्रियांशु, मिस्टर स्पोर्ट्स मास्ट्रो मयंक नौडियाल, मिस कैरिज्मा शुमैला, मिस कॉजेनियलिटी प्रियांशी, मिस एलीगेंस सृष्टि कुकरेती, मैडम क्यूरी हिमानी, मिस ट्विंकलिंग टोज ईशिता, मिस रे ऑफ सनशाइन समीक्षा, मिस बार्बी शहरीन, मिस ब्यूटी विद ब्रेन मांडवी, मिस एंजल गार्गी, मिस फ्यूचर सिटिजन निदा, मिस लेडी चार्मिंग श्रेया ठाकुर, मिस दीवा दीक्षा, मिस कॉन्फिडेंट अल्फा और मिस एलोक्वेंस प्राची को सम्मानित किया।