फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से वापस लौटा कांवड सेवा समिति का यात्री दल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ सेवा समिति का अमरनाथ यात्रा पर गया यात्री दल सोमवार को सकुशल वापस लौट आया है।
विज्ञापन

यात्री दल का नेतृत्व कर रहे कांवड सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मोंगिया ने बताया कि 30 जून को हिंदू पंचायती धर्मशाला से दल अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ, जो आनंदपुर साहिब, चिंतपूर्णी मां, ज्वाला जी, कांगड़ा, चामुंडा देवी होता हुआ 4 जुलाई को बेस कैंप बालटाल पहुंचा। 5 जुलाई को तीर्थ यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वापसी में तीर्थ यात्रियों को श्रीनगर में जाने से रोक दिया गया, जिससे तीर्थ यात्री शंकराचार्य मंदिर के दर्शन नहीं कर पाए। वापसी में यात्री दल ने माता कोट कंडौली, स्वर्ण मंदिर, गरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के दर्शन किए। यात्री दल में दामोदर प्रसाद अग्रवाल, पंडित दिनेश बौंठियाल, सत्यप्रकाश वर्मा, मनीष भाटिया, राजेंद्र मोंगिया, कुसुम मोंगिया, जयंती बौंठियाल, बीना गौड़, रमेश चंद्र, प्रदीप अग्रवाल, मंजू कपरवान, विनोदी लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें