अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज और शाकुबंरी आटोमोबाइल कोटद्वार की ओर से आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल में पांचवें दिन मंगलवार को भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने जहां एक ओर राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद चखा, वहीं उन्हें पिथौरागढ़ की नमकीन भी बहुत भायी।
सहारनपुर के फर्नीचर के साथ ही लकड़ी के बने सामान में लोगों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार के फेस्टिवल में जहां आम दिनों की तरह लोगों ने जमकर खरीदारी की, वहीं फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतियोगिता के परिणाम 23 अक्तूबर के दिन घोषित किए जाएंगे।
फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से कराई गई। जिसमें बतौर जज बलूनी पब्लिक स्कूल की को-आर्डिनेटर रवींद्र कौर और फैशन डिजायनर पूजा रावत मौजूद रही। मुख्य अतिथि बीएसएफ के डीआईजी केएन सुयाल ने अमर उजाला फेस्टिवल और इसकी गतिविधियों की सराहना की। मेले में सृष्टि होंडा की एक बाइक बिकी, जिस पर कंपनी की ओर से खरीदार को एक एलईडी उपहार स्वरुप दी गई।
23 अक्तूबर को केम्स इंस्टिट्यूट की ओर से अलग से एक फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के युवक और युवतियां नि:शुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। मानपुर स्थित केम्स इंस्टिट्यूट में होटल मैनेजमेंट, मॉस कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग और पैरामेडिकल जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।
सक्षम ट्यूटोरियल की ओर से 19 अक्तूबर को कक्षा आठ से कक्षा 11वीं तक के छात्रों के लिए एकेडमिक टेलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रतिभागियों से साइंस, मैथ और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी देवीरोड स्थित सक्षम ट्यूटोरियल में नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता का परिणाम फेस्टिवल के अंतिम दिन 23 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
21 अक्तूबर को बजरंग ज्वैलर्स पटेल मार्ग की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन सांय पांच बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को चांदी के बिछवे उपहार में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में पुरुष भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अलग से पुरस्कार दिया जाएगा।
20 अक्तूबर को सिंगिंग और एक्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसका ऑडिशन तड़ियाल चौक स्थित सिटमा कंप्यूटर्स एजुकेशन संस्थान में 18 अक्तूबर तक होगा। फेस्टिवल में होने वाली डांस प्रतियोगिता 21 अक्तूबर को एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता की ओर से शाम पांच बजे से आयोजित की जाएगी।
22 अक्तूबर को होने वाले ग्रुप डांस के लिए रजिस्ट्रेशन नजीबाबाद रोड स्थित बलूनी क्लासेज में हो रहे हैं। फेस्टिवल में शहर की ज्यादातर संस्थाएं अपना योगदान निभा रही हैं।
इन प्रतियोगिताओं में कर सकते हैं नि:शुल्क प्रतिभाग 20 अक्तूबर- सिंगिंग और एक्टिंग प्रतियोगिता
(प्रायोजक- सिटमा कंप्यूटर तड़ियाल चौक देवीरोड 7895868181)
21 अक्तूबर- डांस कंपटिशन
( एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता)
21 अक्तूबर- कुकिंग प्रतियोगिता
(सिद्धबली किचन तड़ियाल चौक पर होंगे रजिस्ट्रेशन)
21 अक्तूबर- मेंहदी प्रतियोगिता ( बजरंग ज्वैलर्स 9837052427)
22 अक्तूबर- ग्रुप डांस प्रतियोगिता (बलूनी क्लासेज 9837569862)
23 अक्तूबर- फैशन शो (केम्स इंस्टिट्यृट मानपुर)
निशुल्क पंजीकरण हेतु इस नंबर पर करें संपर्क-7088689556