फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अक्षत, अदिति और शिल्पी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

Mon, 16 Nov 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की कण्वघाटी शाखा के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर जगह बनाई है। चयनित विद्यार्थियों में अक्षत बलोदी, अदिति गुसाईं और शिल्पी गुसाईं शामिल हैं।
विज्ञापन


भारतीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पहले चरण में विद्यार्थियों ने विकसित भारत ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग किया। दूसरे चरण के लिए विद्यालय के छह विद्यार्थियों का चयन हुआ जबकि चार विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। 14 नवंबर को पौड़ी स्थित विकास भवन में आयोजित जिला स्तरीय पावर-प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में जनपद के 25 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इसमें एमकेवीएन के तीन विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर राज्य स्तर के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया। प्रार्थना सभा में उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, शिक्षा निदेशक सिंधु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली और प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें