श्रीनगर (ब्यूरो)। विश्व एड्स दिवस पर सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों के छात्रों ने शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
बृहस्पतिवार को जीआईसी हिसरियाखाल में एड्स दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी जगमोहन पंवार ने छात्रों को इस बीमारी व बचाव के बारे में जानकारी दी। जीआईसी श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जीवविज्ञान प्रवक्ता प्रमिला बहुुगुणा ने छात्राओं को एचआईवी वाइरस के बारे में बताया। जीआईसी श्रीनगर, स्वीत, विद्यामंदिर श्रीकोट, मार्शल पब्लिक स्कूल, जयदयाल संस्कृत महाविद्यालय, गुरुरामराय, कान्वेंट स्कूल आदि में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
श्रीनगर/कीर्तिनगर/देवप्रयाग (ब्यूरो)। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एनएसएस इकाई की ओर से एड्स दिवस के अवसर पर आओ जीवन बचाएं विषय पर चित्रकला व एड्स जानकारी एवं बचाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश चौहान ने छात्रों को विभिन्न जानकारियां दी। भाषण प्रतियोगिता में देवाशीष, आशीष, वाटिका, मेघा, शिवानी, भावना ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद्र सिंह राणा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। बिड़ला परिसर के प्रौढ़ सतत शिक्षा एवं प्रसार विभाग, समाज कार्य विभाग में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीआईसी कीर्तिनगर, किलकिलेश्वर, जीआईसी व जीजीआईसी देवप्रयाग में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।