लैंसडौन में आंदोलनकारियों से मिलते आंदोलनकरी संयुक्त समिति के क्रेंदीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र
- फोटो : KOTDWAR
चिह्नित राज्य आंदोलनकरी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने लैंसडौन क्षेत्र का भ्रमण कर राज्य आंदोलनकारियों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आंदोलनकारी विरोधी नीति के विरुद्ध आंदोलनकारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। आंदोलनकारियों को ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ के नारे के साथ सड़कों पर उतरना पड़ेगा। कहा कि राज्य सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। एक बार फिर से आंदोलन शुरू करना पड़ेेगा। इस अवसर पर आंदोलनकारी महिपाल रावत, दिनेश रावत, कुलदीप, मनोज वेदी, संदीप अग्रवाल, राजेश ध्यानी मौजूद थे। संवाद