फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आर्मी पब्लिक स्कूल का हुआ प्रशासनिक और तकनीकी निरीक्षण

Thu, 24 Sep 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक प्रशासनिक एवं तकनीकी निरीक्षण हुआ जिसमें आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों की सराहना की।
विज्ञापन

कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक की अध्यक्षता में निरीक्षण हुआ। मेजर अशोक कुमार शिक्षा अधिकारी केआरसी एवं आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या (यूपी) के प्रधानाचार्य डॉ. धीरज श्रीवास्तव ने विद्यालय में संचालित शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, कक्षाओं, विभिन्न प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद भी किया।
निरीक्षण दल ने विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट कक्षाओं, रोबोटिक्स लैब, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं व सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों और विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के सहयोग व मार्गदर्शन की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने व शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं तकनीकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार के प्रयास जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें