लैंसडौन/कोटद्वार। पर्यटन व सैन्यनगरी लैंसडौन में होली का पर्व की हर्षोल्लासा के साथ मनाया गया। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट की शूटिंग के लिए अभिनेता अनंग देसाई भी दो दिन पहले लैंसडौन पहुंचे थे। दोनों अभिनेताओं और उनके साथ आए कलाकारों ने लैंसडौन में सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ होली मनाई। दोनों अभिनेताओं ने जीएमवीएन पर्यटक आवास गृह में प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। लैंसडौन में बीते 8 मार्च से अनुपम खेर की फिल्म तन्वी दि ग्रेट की शूटिंग चल रही है। सोमवार को होली का त्योहार उन्होंने अपने साथी कलाकार अनंग देसाई व सेना के जवानों के साथ मनाया। अनंग देसाई भी इस फिल्म में रोल निभा रहे हैं। लैंसडौन नगर के विभिन्न होटलों में रुके फिल्म यूनिट के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व मनाया। संवाद