फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: निकाय और लोक सभा चुनाव के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
कोटद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोटद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। वह बूथ स्तर तक जनता से जुड़ाव रखता है। यही कारण है कि कार्यकर्ता चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी जन कल्याणकारी नीतियों से देश की जनता की सेवा कर रही है। लेकिन, कई लोगों को योजना की जानकारी नहीं होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते हुए आने वाले निकाय चुनाव और लोक सभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने की अपील की।
इस अवसर पर लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, उमेश त्रिपाठी, सुनील गोयल, विजय लखेड़ा, चंद्रमोहन जसोला, मोहन सिंह नेगी, पंकज भाटिया, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें