फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ी-बूटियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ और समृद्ध जीवन दे रहे आचार्य बालकृष्ण : ऋतु खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि किसान समिति की ओर से पतंजलि योगपीठ के कुलपति आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों को औषधीय पौधे वितरित किए गए। उधर, महर्षि कण्व योग समिति ने पौधारोपण के साथ ही बेस अस्पताल में रक्तदान किया।
मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने भारतीय परंपरा को जीवंत रखने के लिए अपने व्यापक ज्ञान और अनुभव से सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अमित सजवान व जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने योग और आयुर्वेद की जानकारी दी और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया। इस मौके पर डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, वैद्य सत्येंद्र कुमार,
निरंकारी मिशन प्रमुख धीरेंद्र सिंह रावत, दलजीत सिंह, नम्रता कंडारी, सुखदेव शास्त्री, किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी चंद्र किशोर असवाल, विजय भाटिया, कमल थापा, महेशानंद कंडवाल, जितेंद्र काला, विनोद धूलिया, संजय चौहान, विनीता लखेड़ा, रजनी गुसाईं, राखी नौटियाल, सरिता रावत, रजनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, महर्षि कण्व योग समिति ने आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर पौधे रोपे। साथ ही बेस अस्पताल कोटद्वार के ब्लड बैंक में सात यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर नीरज नेगी, सोहनलाल भारद्वाज, सुनीता नेगी, सरोज गौड़, सुनीता रावत, रुचि कंडवाल, सुनीता सजवान, कांति बिष्ट, ललिता आदि मौजूद रहे।
.
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें