फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास और लूट का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला/यमकेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के डेवराना गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला और लूट के आरोपी को राजस्व पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पूर्व एसडीएम, बीडीओ और पटवारी से भी फोन पर गाली-गलौच और अभद्रता कर चुका है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार गत 11 मार्च को यमकेश्वर के डेवराना गांव में पेयजल टंकी का निर्माण कार्य करवाते समय सोहनलाल अमोली निवासी अमोला पर कमलेश ग्वाड़ी ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में सोहनलाल गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल की ओर से इस मामले की तहरीर राजस्व पुलिस उदयपुर पल्ला-चतुर्थ के यहां दर्ज कराई गई। तहरीर के अनुसार आरोपी ने सोहनलाल से पांच हजार रुपये भी लूट लिए। राजस्व पुलिस ने कमलेश ग्वाड़ी की तहरीर के अनुसार आरोपी के खिलाफ जान से मारने, पैसे लूटने, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को राजस्व पुलिस ने कमलेश ग्वाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि होली के दिन कमलेश ग्वाड़ी ने उपजिलाधिकारी जीआर बिनवाल को फोन पर गाली-गलौच कर अभद्रता भी की। सोमवार को एसडीएम जब यमकेश्वर तहसील पहुंचे तो आरोपी ने उन पर हमले का प्रयास भी किया। इससे पूर्व आरोपी बीडीओ राजपाल सिंह नेगी और पटवारी महादेव डंगवाल को भी फोन पर गाली-गलौच कर अभद्रता कर चुका है। सोमवार के घटनाक्रम के बाद कमलेश ग्वाड़ी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें