पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को सीओ अनिल कुमार जोशी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट और एसओजी प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें मालगोदाम रोड लकड़ी पड़ाव में चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया। चेकिंग के दौरान युवक के पास से दस ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरुख निवासी रसीदिया मस्जिद कोटद्वार बताया। संवाद