फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एबीवीपी कार्यकर्ता कर रहे अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं की सेवा

Sun, 25 Jan 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं के लिए निशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था जारी है। एबीवीपी के प्रदेश संयोजक आयुष त्रिपाठी ने बताया कि डिफेंस काॅलोनी स्थित सरस्वती भवन व रोटरी भवन में 13 जनवरी से जारी शिविर में प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक अभ्यर्थी निशुल्क भोजन ले रहे हैं। रोजाना 350 से अधिक अभ्यर्थी रात्रि विश्राम के लिए निशुल्क आवास का लाभ ले रहे हैं। भोजन बनाने से लेकर वितरण, आवास प्रबंधन और स्वच्छता तक सभी व्यवस्थाएं एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें