फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिम्मलचौड़ में खुला आधार सेवा केंद्र

Fri, 04 Sep 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के सिम्मलचौड़ क्षेत्र में नया आधार सेवा केंद्र शुरू हुआ। केंद्र का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। इस केंद्र के शुरू होने से अब नागरिकों को आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट को निशुल्क और जरूरी बताते हुए अभिभावकों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने खुद भी केंद्र में अपना बायोमीट्रिक अपडेट करवाया। इस दौरान यूआईडीएआई के उप महानिदेशक अविनाश अग्रवाल, निदेशक कुमार उज्ज्वल, प्रोजेक्ट मैनेजर मनु त्रिपाठी और असिस्टेंट मैनेजर नितीश सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें