फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आधार सेवा केंद्र हुआ शुरू, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

Wed, 12 Aug 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र के नागरिकों के लिए राहत की खबर है। कोटद्वार में सिमलचौड़ स्थित सिटी प्लाजा में आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। केंद्र में लोगों को आधार नामांकन और आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कोटद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

केंद्र शुरू होने से नागरिक अपने आधार में आवश्यक संशोधन और अपडेट आसानी से करा सकेंगे। विशेष रूप से बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए भी लोगों को सुविधा मिलेगी। आधार केंद्र के प्रभारी आयुष रावत ने बताया कि आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा।
नागरिक निर्धारित समय में केंद्र पहुंचकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र के शुरू होने से आधार संबंधी सेवाएं अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें