फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कुंभीचौड़ रामलीला में सीता खोज का मार्मिक मंचन

Fri, 13 Nov 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत कुंभीचौड़ चौराहा स्थित श्री रामलीला मंच में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार रात सीता खोज और शबरी प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। माता सीता के वियोग में भगवान श्रीराम की व्याकुलता और विलाप के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुल्तान सिंह नेगी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री सिद्धबली कीर्तन मंडली, श्री शिव कीर्तन मंडली न्यू कॉलोनी बिशनपुर और डिफेंस कॉलोनी की राधा-रुक्मिणी कीर्तन मंडली के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस मौके पर विनोद तिवारी, जगमोहन रावत, सतीश चंद्र, अनिल बहुगुणा, प्रदीप गॉड मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें