कोटद्वार/लैंसडौन। दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी की घटना का लैंसडौन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोपी विधि विवादित किशोर को जयहरीखाल मार्ग पर नागेश्वर मंदिर के पास से संरक्षण में लिया। उससे चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 17 नवंबर को लैंसडौन निवासी रितिक शाह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएसपी पौड़ी ने घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और महज 24 घंटे में ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद