फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार से गुरुग्राम जा रही रोडवेज बस नजीबाबाद में हुई खराब

Tue, 03 Nov 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कई कोशिशों के बाद भी रोडवेज बसों की फिटनेस को लेकर कार्यशाला का ढर्रा सुधर नहीं पा रहा है। दरअसल मंगलवार सुबह कोटद्वार से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई रोडवेज नजीबाबाद पहुंचकर खराब हो गई। बस में सवार यात्री छटपटाते रहे।
विज्ञापन

कोटद्वार से हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद, राजस्थान के जयपुर, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, यूपी के नोएडा, हिमाचल प्रदेश के पावंटा साहिब आदि क्षेत्रों में एक-एक बस संचालित की जाती है। कोटद्वार डिपो की कार्यशाला इन बसों को फिट रख पाने में असफल नजर आ रही है। इसे आए दिन बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
मंगलवार सुबह 11:30 बजे कोटद्वार से गुरुग्राम के लिए चली रोडवेज बस नजीबाबाद क्षेत्र में पहुंचकर खराब हो गई। बस में कई यात्री सवार थे। चालक के काफी प्रयास के बाद भी जब बस आगे नहीं बढ़ सकी, तो यात्रियों ने शोरशराबा शुरू कर दिया। बस खराब होने की चालक की सूचना पर कोटद्वार डिपो से दूसरी बस को गुरुग्राम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

लंबे रूट की बसों में आए दिन खराबी आने से बस संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा बस में सवार यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि बसों को पूरी तरह फिट रखने के लिए रोडवेज डिपो प्रशासन ने विगत माह रूट से लौटकर कार्यशाला में बस को अगले दिन के लिए अपने सामने फिट कराने की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें